Quantcast
Channel: सेहत समाचार
Viewing all articles
Browse latest Browse all 961

आंवला है Immunity Booster: सर्दियों में सेवन कर बढाएं इम्युनिटी

$
0
0


सर्दी शुरू हो चुकी है। इस मौसम में आंवले  का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं। आंवला विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। ये एक इम्युनिटी बूस्टर है और इसे सुपर फूड भी कहते हैं।

आंवला अपने एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसे सबसे शक्तिशाली फलों में से एक माना जाता है।

आंवले का सेवन इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आंवला अपने औषधीय गुणों के लिए सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये न केवल संक्रमण, सर्दी और खांसी को रोकने के लिए फायदेमंद है। बल्‍कि ये डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्याओं को दूर रखता है। ये बालों के लिए वरदान है।

आयुर्वेद में आंवला को आमलकी कहा जाता है। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। आंवला शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। क्रोमियम की उच्च सामग्री के कारण ब्लड शुगर के स्तर में स्पाइक्स को रोकता है। ताजा आंवला का सेवन इंसुलिन में सुधार करता है। इस प्रकार ये बल्ड सुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

सर्दियों में बहुत से लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। आंवला पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये थायरॉइड, आंखों की रोशनी में सुधार, एसिडिटी और वजन कम करने में मदद करता है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 961

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>